एक्सप्लोरर

North East Express Train Accident Live: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस कैसे हुई बेपटरी? शुरुआती जांच से सामने आई रेल हादसे की ये वजह, पढ़ें अपडेट्स

North East Express Train Derailment Live Updates: दिल्ली से असम जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी नंबर 12506) पटरी से उतर गई. हादसे का शिकार हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया.

Key Events
north east express train accident in buxar live updates North East Express Train Accident Live: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस कैसे हुई बेपटरी? शुरुआती जांच से सामने आई रेल हादसे की ये वजह, पढ़ें अपडेट्स
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसा
Source : PTI

Background

North East Express Train Accident Live: बिहार के बक्सर में बड़ा रेल हादसा हुआ है. बक्सर के रघुनाथपुर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12506) की 21 बोगियां बेपटरी हो गईं. इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कई यात्री जख्मी हैं. रेलवे ने बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी है.

घटना का वीडियो भी सामने आया है. जहां यात्रियों के अफरातफरी मची हुई देखी जा सकती है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से असम के कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे रात करीब 9 बजकर 35 मिनट पर बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए. 

रेलवे पुलिस बल के निरीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि चिकित्सकीय दल घटनास्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने बक्सर शहर के अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया है.

हादसे को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ट्रेन के पटरी से उतर जाने की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात की. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों व घायलों के बचाव, राहत एवं उपचार कार्यों में जुटी है.

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर मिली. हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं.

रेलवे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए. हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. पटना के लिए 9771449971, दानापुर के लिए 8905697493, आरा के लिए  8306182542 और कंट्रोल रूम के लिए 7759070004 नंबर हैं.

16:18 PM (IST)  •  12 Oct 2023

पटरी में खराबी हो सकती है हादसे की वजह

Bihar Train Accident Updates: शुरुआती जांच रिपोर्ट से जानकारी सामने आई है कि पटरियों में नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के डिरेल होने की वजह पटरी में खराबी हो सकती है.

 

 
15:12 PM (IST)  •  12 Oct 2023

मृतकों के शव लाने के प्रयास जारी, रेल हादसे पर बोले-हिमंत बिस्वा सरमा

दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, "हम लगातारअधिकारियों के संपर्क में हैं. मृतकों के शव लाने के प्रयास जारी हैं."  

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget